फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85 हुई

Sat, 18 Apr 2020 12:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस के दो नए मरीज मिले हैं। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि संक्रमितों में से एक नालंदा जिले के बिहार शरीफ का रहने वाला है और उसकी उम्र 17 साल है। जबकि दूसरा बेगूसराय का एक 42 वर्षीय व्यक्ति है। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई। उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई थी ।
विज्ञापन


बिहार में कोरोना संक्रमण के सीवान में अब तक सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय नौ, नालंदा में सात, पटना में छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है। ओमान से लौटे सीवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे, जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कतर से लौटे मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गई थी। बिहार में अब तक 9, 543 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

नालंदा व दरभंगा में महिला स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले


बिहार में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला हुआ है। दरभंगा और नलांदा में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी की घटना समाने आई है। 

नालंदा के सिलाव नगर पंचायत क्षेत्र की वार्ड संख्या छह में घर-घर स्क्रीनिंग में लगी नर्स व आंगनवाड़ी सेविका के साथ जनता दल यूनाइटेड के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने बदसलूकी करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने जेडीयू नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को दरभंगा में भी सर्वे में लगीं आशा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। दरभंगा के चंदन पट्टी और भालपट्टी मोहल्लों में सर्वे के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की तथा उनके कागज फाड़ दिए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिन्हा व एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार में ऐसी और भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की सख्त चेतावनी भी बेअसर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें