फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः शराब का आदी था सिपाही, नहीं मिली तो जहर खाकर दे दी जान

Fri, 08 Apr 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी के बाद अब उसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। दो दिन पहले खबरें थी कि एक व्यक्ति शराब न मिलने के कारण इस हालत में पहुंच गया कि अपने परिवार वालों को नहीं पहचान पा रहा है तो दूसरे ने शराब की लत के चलते साबुन ही चबा लिया। 
विज्ञापन


अब रोहताश जिले से खबर आ रही है कि वहां एक सिपाही ने शराब न मिलने के कारण परेशान होकर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रोहताश जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी राज किशोर शराब का आदी था। लेकिन शराब बंद होने के कारण पिछले तीन दिनों से उसे शराब नहीं मिली थी ‌जिसकी वजह से वह काफी बेचैन था। 
विज्ञापन


इससे पहले उसने शराब बंदी का आदेश लागू होने से पहले ही 31 मार्च को काफी मात्रा में शराब खरीदकर अपने घर में रख ली थी। इसके लिए उसने अपनी बीवी की सोने की चैन भी बेच दी थी। 
विज्ञापन

पांच बार नौकरी से हो चुका था सस्पेंड

bihar police - फोटो : bihar police
31 मार्च को उसके घर में शराब का काफी स्टाक था लेकिन शराब की जबरदस्त लत के कारण उसने सारी शराब तीन-चार दिन में ही खत्‍म कर दी। इसके बाद से उसे बेचैनी होने लगी थी। 

उसने इधर उधर और आस पडोस में काफी तलाश की लेकिन कहीं से शराब का इंतजाम नहीं हो सका इसको लेकर उसका परिजनों से भी झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बाद उसने तैश में आकर सल्फास खा लिया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। 

उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बताया जाता है कि शराब पीने के कारण ही वह अपनी नौकरी में पांच बार सस्पेंड हो चुका था। एक बार तो उसे बर्खास्तगी का सामना भी करना पड़ा था बाद में कोर्ट के आदेश के बाद उसे दोबारा नौकरी मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें