फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा को 50 सीट पर समेटने के बयान पर नीतीश का यूटर्न, बोले- मैं बस इतना कह रहा हूं कि...

Sun, 04 Sep 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीतीश कुमार ने कहा था कि यदि सभी विपक्षी दल एक साथ लड़ते हैं, तो भाजपा को लगभग 50 सीटों पर समेट दिया जाएगा। मैं खुद को उस अभियान के लिए समर्पित कर रहा हूं।
विज्ञापन
Nitish Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि, इस बार वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 तक समेटने के अपने बयान से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाएं और मिलकर चुनाव (2024 लोकसभा चुनाव) लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  उनके साथ जो हैं, वे सदचारी हैं। उनकी नीतियों के खिलाफ बोलने वाले जो हैं, वे भ्रष्टचारी हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए नीतीश ने आश्चर्य जताया कि क्या अन्य दलों के नेताओं का अवैध शिकार भ्रष्टाचार नहीं है?

इससे पहले नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि वह जिस एकजुट विपक्ष पर काम कर रहे हैं, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देगा। हम भाजपा को 2024 में 50 सीटों पर ही समेट सकते हैं। 
विज्ञापन


छह क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे नीतीश
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री पांच सितंबर को दिल्ली पहुंच सकते हैं। यहां तीन दिनों तक कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं। नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। जदयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस के अलावा करीब छह क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे शाह: जदयू
जदयू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बड़ा आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि अमित शाह अपने दौरे के दौरान सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे। शाह इस महीने के अंत में राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जब अमित शाह यहां होंगे तो वह बिहार और देश भर में सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे। बिहार के लोग सतर्क हैं और वह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भुनाने में सक्षम नहीं होंगे।

वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार को गिराने के लिए एकनाथ शिंदे जैसी योजना को दोहराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे समय रहते पहचान लिया। नीतीश कुमार ने समय रहते उचित कदम उठाए और साजिश को नाकाम कर दिया।

भाजपा ने किया पलटवार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2019 में नीतीश कुमार मोदी जी के नाम पर 2-16 सीटों तक की यात्रा तय कि आज वे BJP पर टिपण्णी कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजनीति में अपनी विश्वसनीयता खो दी है ये संदेश पूरे देश में गया है और अब वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। 

JDU के सिस्टम से भाजपा 100 गुना बेहतर: बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसलिए JDU के लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं। JDU के सिस्टम से भाजपा 100 गुना बेहतर है। JDU के बहुत से कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं सबका स्वागत करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें