बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को पूरे देश में शराबबंदी को लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान रखती है तो फिर पूरे देश में शराबबंदी लागू कर दे। सीएम ने कहा कि भाजपा कम से कम उन राज्यों में शराबबंदी जरूर लागू कर दें जहां उनकी सरकार है।
वहीं, जनसंवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर बयान दिया। कहा कि अगर यूपी में भी बिहार की तर्ज पर महागठबंधन होता तो शायद आज परिणाम कुछ और होता। उन्होंने 2019 में भाजपा से टक्कर लेने के लिए बिहार की तरह बाकी देश में भी महागठबंधन बनाने की वकालत की।
Jaise yahan ka maha-gathbandhan successful hua hai, desh mein agar unity ho toh maha-safal hoga: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/kGLYq7lYy5
— ANI (@ANI_news)