फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब मुजफ्फरपुर और सुल्तानगंज का भी नाम बदलने की मांग, नीतीश के मंत्री ने दिया ये सुझाव

Mon, 18 Jul 2022 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री राम सूरत राय ने मुजफ्फरपुर और सुल्तानगंज का नाम बदलने की मांग रखी है। उन्होंने कहा, दोनों शहरों के नाम शिव मंदिरों के नाम पर रखे जाएं। 
विज्ञापन
बिहार के मंत्री राम सूरत राय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के दो शहर औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अब बिहार के भी दो शहरों के नाम बदलने की मांग उठी है। बिहार में भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री राम सूरत राय ने मुजफ्फरपुर और सुल्तानगंज का नाम बदलने की मांग रखी है। उन्होंने कहा, दोनों शहरों के नाम शिव मंदिरों के नाम पर रखे जाएं। 

विज्ञापन


रविवार को श्रावणी मेला का उद्घाटन करने के दौरान राम सूरत राय ने कहा, मुजफ्फरपुर का नाम बाबा गरीबनाथ धाम के नाम पर व सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ शिव मंदिर के नाम पर रखा जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने श्रावणी मेला को राज्य मेला का दर्जा दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा, वह शहर के चारों कोने पर प्रवेश द्वार चाहते हैं, जिनका नाम मंदिरों के नाम पर हो। 

हाल ही में बदला है महाराष्ट्र के दो शहरों का नाम 
दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के दो शहरों औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला गया है। औरंगाबाद का नाम जहां संभाजीनगर कर दिया गया है तो वहीं उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किया गया है। बता दें, उद्धव ठाकरे ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में इन दोनों शहरों का नाम बदलने का फैसला किया था। हालांकि, एकनाथ शिंदे सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी, लेकिन एक दिन पहले हुई कैबिनेट बैठक में फिर से इन दोनों शहरों का नाम बदलने पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल के नाम पर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें