फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से क्वारंटीन केंद्रों में मौजूद लोगों से की बातचीत

Fri, 22 May 2020 02:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने क्वारंटीन केंद्रों में मौजूद लोगों से की बातचीत - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के क्वारंटीन केंद्रों में मौजूद प्रवासियों के साथ बातचीत की। बिहार के क्वारंटीन केंद्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नीतीश कुमार खुद इन केंद्रों पर नजर रख रहे हैं। 

विज्ञापन





सीएम नीतीश के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीएम नीतीश ने 10 जिलों के प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन केंद्रों की समीक्षा की। ये 10 जिले, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया ,गया ,बेगूसराय, रोहतास, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी और शिवहर हैं।

इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि संबंधित जिले के जिलाधिकारी प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन केंद्रों की समीक्षा हेतु लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें