फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने कर दी इस विभाग की समीक्षा, कहा- हर हाल में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करें

Fri, 16 May 2025 04:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम, टॉल फ्री नंबर के जरिए शिकायत दर्ज करने के लिए लोगों को जागरूक करें। शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में निगरानी विभाग (विजिलेंस) की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई, तकनीकी परीक्षक कोषांग तथा आर्थिक अपराध इकाई के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कई निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के निवारण हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई की जाती है। राज्य प्रशासन को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त होकर लोगों के लिए काम करना है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई, तकनीकी परीक्षा कोषांग, आर्थिक अपराध इकाई अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। निगरानी विभाग संवेदनशील एवं गतिशील होकर भ्रष्टाचार पर और कारगर कार्रवाई करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार में आधी आबादी के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने महिलाओं को दी 20 बसों की सौगात
मुख्यमंत्री बोले- इन विभागों पर विशेष नजर रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएं। दर्ज मामलों का तेजी से अनुसंधान कर त्वरित निष्पादन करें। विभाग के स्तर से ऊपर से नीचे तक कार्य पद्धति की बेहतर ढंग से मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करनेवाले तंत्र और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें ताकि आमजन को मिलनेवाली सुविधाओं और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, थाना, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, खनन, परिवहन आदि विभागों पर विशेष नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रखें।

मनरेगा के खिलाफ गड़बड़ी मिलने पर फौरन कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कह कि सभी जिलाधिकारी भी अपने स्तर पर मॉनीटरिंग कर त्वरित कार्रवाई करें ताकि आम जन को किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और बढ़े। मनरेगा सहित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी लें, गड़बड़ी मिलने पर त्वरित जांच कर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण को लेकर सभी मुस्तैदी से काम करें, किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले समीक्षा बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निगरानी विभाग के गठन, उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जेएस गंगवार, विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज दराद, आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उप महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, तकनीकी परीक्षक कोषांक के इंजीनियर-इन-चीफ रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी बोल गए 'तुम्हें', 'उससे' जैसे शब्द, संजय झा गरम; बोले- हमारी संस्कृति नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें