सम्राट चौधरी कह चुके हैं कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कई बार यह बात कह चुके हैं कि बिहार विधान सभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी लड़ेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता दल यूनाइटेड को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था। लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।