फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत; जवाबी कार्रवाई में थानेदार ने कुख्यात को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 27 Jul 2024 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

एसडीपीओ ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात मिथुन ने पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई है। मिथुन के पैर में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक कुख्यात को गोली पुलिस की गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना पियर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुख्यात अपराधी मिथुन कुमार के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही मिथुन की ओर फायरिंग होने लगी। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। थानेदार ने कुख्यात पर गोली चला चला दी। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


मिथुन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था
पुलिस का कहना है कि मिथुन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। वह कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। उसके ऊपर में दर्जनों कांड जिसमे लूट हत्या रंगदारी सहित कई मामले दर्ज रहे हैं। उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस पर फायरिंग की
एसडीपीओ ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात मिथुन ने पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई है। मिथुन के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे कई थानों की पुलिस तलाश रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें