फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Civic Elections: बिहार में निकाय चुनाव का एलान, जानें मतदान से लेकर परिणाम की तारीख तक सब कुछ

Fri, 09 Sep 2022 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
चुनाव आयोग
विज्ञापन

बिहार में नगर निकाय को लेकर बड़ा एलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। इस दौरान 224 नगर निकाय के 4875 वार्ड के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। चुनाव दो फेज में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण के लिए 10 अक्तूबर वोटिंग होगी। इसके रिजल्ट 12 अक्तूबर को आएंगे। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 20 अक्तूबर को मतदान होगा। इसका परिणाम 22 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि दो चरणों में 224 नगरपालिका का चुनाव कराया जाएगा। इनमें 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद और 137 नगर पंचायत शामिल हैं। इनमें कुल एक करोड़ 14 लाख 52 हजार 759 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य के शहरी क्षेत्रों अचार संहिता लागू हो गई है।

24 नगरपालिका के लिए अलग से जारी होगी अधिसूचना
इसके साथ ही 24 नगरपालिका में तीसरे चरण में चुनाव कराए जाएंगे। इसकी अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। इसमें पटना, बक्सर, नालंदा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, सहरसा और किशनगंज शामिल हैं। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि छठ के बाद यहां चुनाव कराए जा सकते हैं। 13 नगरपालिका का चुनाव अगले साल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें