CISF क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए किशनगंज के पोठिया में 110 एकड़ भूमि स्वीकृत की गई। इसकी जानकारी आज सूबे के सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह का आभार जताया है।
बिहार की सुरक्षा और विकास के लिहाज से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) की स्थापना के लिए किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में 110 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
इस केंद्र में करीब एक हजार CISF जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति सीएम सम्राट चौधरी ने आभार व्यक्त किया है।
बताया गया कि इस परियोजना से बिहार सहित देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार, व्यवसाय और आधारभूत संरचना के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का निर्देश भी जारी किया है।