बिहार के औरंगबाद में सीआईएसएफ के जवान आपस में भिड़ गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि जवानों ने आपस में गोलीबारी को अंजाम दे डाला। वारदात के दौरान दो जवानों की मौके पर और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस वारदात की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक ने की है। डीजी और आई भी मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के लिए पहुंच रहे हैं।
वारदात के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग सन्न हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वारदात के पीछे की वजह क्या थी? कहा जा रहा है कि बिहार में जवानों के बीच आपस में गोलीबारी का अपनी तरह का यह पहला मामला है।
#UPDATE Bihar: 2 jawans injured after being shot by a CISF jawan succumb to injuries. Total 4 jawans have lost their lives.
— ANI (@ANI_news) January 12, 2017