फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंचल का राजस्व कर्मी दबोचा गया: सहरसा में 15 हजार घूस लेते निगरानी ने पकड़ा, यहीं सीओ हत्थे चढ़ चुका

Wed, 04 Jan 2023 05:16 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा का कहरा अंचल अब नामी हो गया। पिछली बार एक अंचलाधिकारी को निगरानी ने घूस लेते दबोचा था, अब इसी अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूसखोरी में रंगे हाथ पकड़ा गया है। समाहरणालय परिसर में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ गया है।
विज्ञापन
सहरसा में निगरानी के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मचारी संतोष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा का कहरा अंचल अब नामी हो गया। पिछली बार एक अंचलाधिकारी को निगरानी ने घूस लेते दबोचा था, अब इसी अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूसखोरी में रंगे हाथ पकड़ा गया है। समाहरणालय परिसर में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मचारी का नाम संतोष झा है। 

विज्ञापन


दाखिल खारिज के लिए मांगी थी रिश्वत
कहरा अंचल के बनगांव मौजा का राजस्व कर्मी संतोष झा पहले सर्किल इंस्पेक्टर के प्रभार में भी रह चुका है। बुधवार को जब निगरानी की कार्रवाई में संतोष के रंगे हाथ पकड़े जाने की खबर फैली तो अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निगरानी के पास शिकायत करने वाले बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमनी निवासी मो. इसराफिल ने बताया कि उन्होंने अंचल में दाखिल खारिज के लिए तीन आवेदन दिए थे। इसमें राजस्व कर्मचारी संतोष झा ने पैसे की मांग की तो उन्होंने 23 दिसंबर को निगरानी में शिकायत दर्ज कराई। निगरानी अन्वेषण ब्यूरों ने 27 दिसंबर को शिकायत का सत्यापन किया। चार जनवरी को घूस के 15 हजार रुपये लेते समय निगरानी टीम ने संतोष को धर दबोचा। टीम में निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडे, सत्येंद्र कुमार, मुरारी कुमार, दिवाकर कुमार आदि शामिल थे।

पूर्व में सीओ चढ़ चुका हत्थे
इससे कई वर्ष पूर्व कहरा के तत्कालीन सीओ अनिल सिंह भी एक चौकीदार से घुस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा था। नए साल की शुरुआत में ही निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल समेत पूरे जिले में जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज से जुड़े अफसरों-कर्मियों में हड़कंप है। कहरा अंचल की चर्चा अलग से हो रही है, क्योंकि पहले भी यहां से निगरानी ने घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें