फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में मुखिया की हत्या; दाह संस्कार में शामिल हो गए थे, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में बवाल

Sat, 21 Sep 2024 11:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बनवीरा पंचायत के ही व्यक्ति की मौत आग लगने के कारण हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार नून नदी किनारे किया जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए मुखिया गए थे। 
विज्ञापन
मुखिया नारायण शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर डहिया पुल के पास अपराधियों ने शुक्रवार मध्य रात्रि मुखिया नारायण शर्मा की हत्या कर दी। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को गोली मार दी गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से पंचायत भवन के सामने शव रखकर पटना मुसरीघरारी एनएच 322 को जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सूचना पर हलई थाने के अलावा पटोरी के डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने और घटना में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने की मांग पर डटे हुए हैं। 

विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे
बताया गया है कि बनवीरा पंचायत के ही एक व्यक्ति की मौत आग लगने के कारण हो गई थी। मौत के बाद रात उसका अंतिम संस्कार नून नदी किनारे किया जा रहा था। इसमें पंचायत के मुखिया को भी बुलाया गया था कि मामला को ग्रामीण स्तर पर सलटा लिया जाए। विरोधी इस मामले को पुलिस के पास ले जाना चाहते थे। लेकिन, मुखिया इसे अपने स्तर से सलटा कर शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे। इसमें श्मशान में भी कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। लोगों ने बताया कि इसी दौरान जब मुखिया अपनी बुलेट से अकेले ही वहां से निकलने लगे तो एक युवक ने नजदीक से उनके सीने में गोली मार दी। इससे वह जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल मध्य रात्रि समस्तीपुर की एक निजी अस्पताल में लाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव के लोग शव लेकर वापस चले गए। 

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे 
नारायण शर्मा मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं जिस कारण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया के अलावा आसपास के पंचायत के भी जनप्रतिनिधि मौके पर जुटे हुए हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समस्तीपुर एसएसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी के साथ ही हलई थानेदार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें