फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश कल करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Sat, 01 Jun 2019 09:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश के मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रियों को बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपने मंत्रिमंडल में विस्तार की जानाकारी दी। इसके बाद संभावितों नामों पर कयासबाजी तेज हो गई है। इधर राजभवन ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है।

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों का अभी तक पता नहीं चला है। सूत्रों की मानें तो इसमें दलित कोटे से ललन पासवान व अशोक चौधरी, भूमिहार कोटे से नीरज कुमार, महिला व यादव कोटे से रंजू गीता, ब्राह्मण कोटे से संजय झा व अन्य के नामों पर चर्चा तेज है। इन नामों में से चार को मौका मिलेगा। रविवार को साढ़े 11 बजे शपथ ग्रहण की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


नीतीश के मंत्रिमंडल में अभी 11 सीटें खाली हैं। बता दें कि मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से सीएम नीतीश कुमार काफी आहत हैं। उन्होंने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर कहा भी था कि सांकेतिक प्रतिनिधित्व ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होने से जदयू दुखी नहीं है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें