फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में खैनी पर प्रतिबंध से नीतीश का इंकार, एनडीए में दरार पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 12 Jun 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खैनी पर किसी प्रकार के प्रतिबंध लगाने की खबर को गलत बताया है। सोमवार को लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे खैनी बहुत अच्छी चीज नहीं है। 
विज्ञापन


खैनी से मुक्ति के लिए सरकार अभियान चलाएगी, लेकिन तत्काल प्रतिबंध लगाने पर कोई विचार नहीं है। नीतीश ने कहा कि खैनी की खेती कर रहे किसानों को वैकल्पिक फसल की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग शराब के धंधे में लगे हुए थे उन लोगों के लिए वैकल्पिक काम समेत सभी मुद्दों पर सरकार काम कर रही है।

शराबबंदी कानून में संशोधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून में बदलाव को लेकर कानून विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, लेकिन शराबबंदी कानून को समाप्त नहीं किया जाएगा। नशाबंदी के पक्षधर रहे नीतीश ने कहा कि शराबबंदी से सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजग में सीटों को लेकर चल रहे मतभेद पर नीतीश ने कहा कि सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी बातें चुनाव के समय देखी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें