फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिहार को शराब से मुक्त करेंगे कुत्ते, नीतीश का मिशन करेंगे पूरा

Sun, 10 Jun 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पुलिस में जल्द ही 20 से ज्यादा स्निफर डॉग शराब बंदी पर मोर्चा संभालते नजर आएंगे। ये स्निफर डॉग राज्य के बाहर से गैर-कानूनी रूप में स्पलाई होने वाली शराब को सूंघ कर इनका पता लगा लेंगे।

विज्ञापन


हैदराबाद स्थित इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस ट्रेनिंग सेंटर (आईआईटीए) में इन 20 स्निफर डॉग को 9 महीने के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस प्रशिक्षिण कार्यक्रम के तहत इन डॉग को विशेष दूरी से शराब को सूंघकर पता लगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

बिहार के अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) के अपर पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि 'स्निफर डॉग की ट्रेनिंग मार्च 2019 तक पूरी हो जाएगी। इस दौरान वह इतने परिपक्व हो जाएंगे कि वह शराब को दूर से ही सूंघ लेंगे। हमने सभी को आईआईटीए में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया है। जब इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो यह बिहार पुलिस ज्वॉइन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नीतीश सरकार ने 2 साल पहले पूरे बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद राज्य में शराब की कालाबाजारी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें