लोकसभा चुनाव के नजदीक आते आते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी सक्रीय हो गए हैं। इस क्रम में नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों से वन टू वन बात कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनके चार सांसद आकर मिले जिसमें दुलारचंद, अनिल हेगड़े, सुनील कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी शामिल हैं। नीतीश कुमार सभी से अलग अलग मिलकर उनके संसदीय क्षेत्र और वहां के विकास का फ़ीडबैक लिया। सांसदों से मिलने से पहले नीतीश कुमार अपने विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाक़ात किए थे।
लोक सभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारी
2024 के चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने पटना में विपक्षी नेताओं को एक जुट कर चुनाव जीतने की बाहरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं अपने पार्टी स्थिति को भांपने के लिए नीतीश कुमार अपने विधायकों, विधान पार्षदों और अब अपने सांसदों को टटोल रहे हैं। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, जहानाबाद के सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सांसद लालचंद गोस्वामी और अनिल हेगड़े मुख्यमंत्री से आवास पर पहुंचे।
अपने MLA से भी कर चुके हैं मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर वन टू वन मुलाकात की शुरुआत जदयू के विधायकों से की थी। विधायकों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने उनलोगों से कहा था कि आपलोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहिये। इसी तरह मुख्यमंत्री ने आज सांसदों से भी ऐसी ही बातें कही। इस बावत जदयू के विधायक रामविलास कामत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में बातचीत की। कामत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कोई भी दिक्कत हो तो मुझसे बात कीजिए।
पदाधिकारियों को भी कहा था रहिये तैयार
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने अफसरों को भी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव कभी भी हो सकता है इसलिए सब काम समय से पहले ख़त्म कर लीजिये और अब तैयार रहिए, क्या पता कब चुनाव हो जाय।