फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिपार्ड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा, स्किल पार्क की व्यवस्थाओं को सुधारने का दिया निर्देश

Wed, 01 Apr 2026 04:45 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिपार्ड स्किल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, मेस व्यवस्था और छात्रावासों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हिमाद्री छात्रावास समेत अन्य हॉस्टलों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परिसर को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रशिक्षुओं से सीएम ने की बातचीत
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षाओं में पढ़ रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है और कौशल विकास के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

बिपार्ड में छह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित
बिपार्ड स्किल पार्क में वर्तमान में छह प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हैं, जिनमें CCNA, जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग, कॉमिस और असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन जैसे कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के तहत प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट और वर्दी उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही अंग्रेजी के अलावा जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश और जापानी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कटिहार में नशे में धुत डॉक्टर ने ड्यूटी पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, शर्मनाक हरकत के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन


अधिकारियों ने सीएम को दी जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक 667 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 204 को देश-विदेश में रोजगार के अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें