फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डिप्टी सीएम समेत पांच लोगों पर कोर्ट ने गठित किया यह आरोप, पेशी के बाद सम्राट चौधरी ने यह बातें कहीं

Thu, 26 Jun 2025 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अधिवक्ता मुकुंद कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित इस मामले में उपमुख्यमंत्री सहित पांच लोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है। सभी आरोपियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। अब आगे साक्ष्यों पर बहस होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर कोर्ट में 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कुल पांच आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किया गया।  उपमुख्यमंत्री और अन्य सभी पांच आरोपित मुंगेर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार की कोर्ट में गुरुवार को उपस्थित हुए। यहां कोर्ट ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने और जुलूस निकालने के मामले में सभी पांचों के खिलाफ आरोप गठित किया।इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। इनमें दो पूर्व विधायक नीता चौधरी और गणेश पासवान सहित एक अन्य आरोपित शामिल हैं। जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है, उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, दिवाकर और योगेंद्र शामिल हैं।

मुंगेर से भागलपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर सहमति

विज्ञापन

इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं और इसलिए न्यायालय की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान मुंगेर और भागलपुर के विकास पर अधिक है। मुंगेर में एयरपोर्ट का विकास होगा और मुंगेर से भागलपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि बांका होते हुए हल्दिया तक जाने वाली सड़क, जो रक्सौल से हल्दिया तक जाएगी, इसी मार्ग से गुजरेगी। इसके अलावा जिले में सभी स्थानों पर छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। अगुआनी घाट से सुल्तानगंज के बीच बनाए जा रहे सड़क पुल पर पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सुपर स्ट्रक्चर तैयार कर निर्माण कराया जाएगा।

बिहार के इन 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम

रेलवे से 17 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने प्राप्त की है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानगंज में शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे से 17 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने प्राप्त की है, जिस पर शिव भक्तों की सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाएं तैयार की जाएंगी। सुल्तानगंज-देवघर सड़क को भी फोरलेन का रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें