फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः 103 नई नगर पंचायतों और 8 नगर परिषदों के गठन को मंजूरी

Sat, 26 Dec 2020 02:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार कैबिनेट ने 103 नए नगर पंचायत और 8 नए नगर परिषद के गठन को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ 32 नगर पंचायतों को अपग्रेड करके नगर परिषद बनाया जाएगा। 5 नगर परिषदों को नगर निगम में अपग्रेड किया जाएगा। राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन



बिहार में 2011 की जनगणना के अनुसार, शहरी आबादी मात्र 11.27 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 31.16 फीसदी है। हाल यह है कि बिहार के कई अनुमंडल मुख्यालय अभी भी ग्राम पंचायत के अधीन हैं। सरकार का ऐसा मानना है कि नए नगर निकायों के अस्तित्व में आने से लोगों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। 

राज्य की जनता स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, मशीनों के माध्यम से शहरों की साफ-सफाई, पार्क और सामुदायिक सुविधाएं दी जा सकेंगी। इससे इन इलाकों में रहने वाली बड़ी आबादी को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कई अनुमंडल मुख्यालय अभी तक ग्राम पंचायत के अधीन थे। 
विज्ञापन


कई पुराने प्रखंड मुख्यालय जिनकी संख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 12,000 से ज्यादा थी और जहां शहरीकरण के अलग-अलग मानक मौजूद थे लेकिन वो अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में ही के अधीन ही माने जाते थे। इसलिए इन जगहों पर नागरिक सुविधाओं को विकसित किया जाना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें