फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार की सलाह पर बिहार के खेल मंत्री बने जितेंद्र; नया बना है यह विभाग

Wed, 10 Jan 2024 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय को खेल मंत्री बनाया है। अब वह स्वतंत्र विभाग के रूप में खेल मंत्री भी बन गये हैं।
विज्ञापन
खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अतिरिक्त एक अलग खेल विभाग बनाया गया। मुख्यमंत्री की सलाह पर बुधवार को राज्यपाल ने खेल विभाग की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार राय को दी है। जितेंद्र कुमार राय अब तक कला संस्कृति युवा विभाग के तहत खेल भी देख रहे थे, लेकिन अब वह स्वतंत्र विभाग के रूप में खेल मंत्री भी बन गये हैं। जितेंद्र कुमार राय बिहार के पहले खेल मंत्री बने हैं। मंत्रीमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने अधिसूचना जारी करते हुए उन्हें कला संस्कृति युवा विभाग के अतिरिक्त खेल मंत्री की जिम्मेदारी दी है।  

विज्ञापन


जानिए कौन हैं जितेन्द्र कुमार राय 
जितेन्द्र कुमार राय सारण जिले के मढौरा प्रखंड के भुआलपुर के रहने वाले हैं। राजद विधायक सह मंत्री जितेन्द्र कुमार राय 2001 में राजद छात्र युवा से अपनी राजनीति शुरू की। फिर 2002 में वार्ड आयुक्त के पद से जीतकर छपरा नगर परिषद् के डिप्टी चेयरमैन बने। फिर 2005 में जदयू के टिकट पर मढौरा से एमएलए का विधान सभा चुनाव लड़े जिसमें उनकी हार हो गई। फिर 2006 में वह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए और अगले साल यानी 2007 में फिर से छपरा नगर परिषद् के उम्मीदवार बने जिसमें जितेन्द्र कुमार राय की जीत हुई। फिर 2010 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर एमएलए बने। इनके पिता स्वर्गीय यदुवंशी राय भी मढौरा से विधायक रह चुके हैं।

सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान 
सीट बंटवारे के सवाल पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों में कांग्रेस के प्रति दूरी लगातार बढ़ रही है। जदयू ने कांग्रेस पर भाजपा के हाथों खेलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गठबंधन की जगह अपना हित साधने में लगी हुई है। जून में जब विपक्षी एकता की बैठक होने वाली थी उसके ठीक पहले मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कांग्रेस लगातार मांग कर रही है मंत्रिमंडल विस्तार किया जाए और कांग्रेस से दो और मंत्री बनाए जाएं। लेकिन विस्तार अब तक नहीं हो पाया। मामला जून से दिसंबर हो गई. इसको लेकर कई बार राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के सीट बढ़ाने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें