फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By Election: तिरहुत उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के बीच कड़ा मुकाबला

Mon, 09 Dec 2024 04:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जारी है। प्रवेश द्वारा पर अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव के हुए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के एमआईटी कॉलेज के मैदान में मतों की गिनती जारी है। बता दें कि इस बार 18 उम्मीदवार में से एक की मौत के बाद कुल 17 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें NDA के उम्मीदवार अभिषेक झा, महागठबंधन के उम्मीदवार गोपी किशन और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ विनायक गौतम शिक्षक के बीच कांटे की टक्कर है। तीनों नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे। इधर, शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी भी अपनी जीत को लेकर के पूरी तरह से आश्वस्त दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


इधर,मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जारी है। प्रवेश द्वारा पर अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके लिए वरीय अधिकारी के निर्देश पर डीएसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के कुल 187 मतदान केंद्र पर हुए मतदान की मतपेटी को खोला गया।

इधर, मतगणना के लिए कुल 20 टेबल बनाया गया है जिसपर यह काउंटिंग कार्य को कराया जा रहा है।आज देर रात तक मतगणना का कार्य को किया जाना है। इसमें सभी चार जिले के अधिकारी मौजूद हैं। रात तक 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन


तिरहूत स्नातक उपचुनाव 
 द्वितीय राउंड में इंडिपेंडेंट वंशीधर बृजवासी ने बनाई बढत

 JDU:अभिषेक झा: 1371
 RJD:गोपी किशन: 1451 
 JANSURAJ:डॉ विनायक गौतम: 1645 
अरविंद कुमार विभात:47 
अरुण कुमार जैन:18 
 राकेश रोशन: 264 
 बंशीधर बृजवासी: 3047 

 कुल वोट :  9144
 इनवेलिड वोट: 856

विज्ञापन

जारी है मतों की गिनती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव के द्वितीय चक्र की गणना में उम्मीदवारों को प्राप्त प्रथम वरीयता के मतों की गणना में प्राप्त मत की स्थिति।

-वंशीधर ब्रजवासी 3047
-डॉ विनायक गौतम 1645
-गोपी किशन 1451
-अभिषेक झा 1371
-राकेश रौशन 264
-संजय कुमार 823
-अरविंद कुमार विभात 42
-अरुण कुमार जैन 18
-ऋषि कुमार अग्रवाल 32
-एहतेशामुल हसन रहमानी 75
-प्रणय कुमार 22
-भूषण महतो 04
-मनोज कुमार वत्स 40
-राजेश कुमार रौशन 26 
-रिंकु कुमारी 201
-संजना भारती 06
-संजीव भूषण 58 
-संजीव कुमार 19

कुल वैध मत 9144
इनवैलिड मत 856
कुल मतों की संख्या 10000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें