फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : आशियाना-दीघा रोड पर दो दर्जन परिवारों का आशियाना खाक, दो बच्चों की मौत की अफवाह पर उपद्रव, पथराव

Thu, 09 Mar 2023 12:04 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Stone pelting in Patna : आशियाना-दीघा रोड पर राजीवनगर थाने के पास गुरुवार को सुबह दो दर्जन झोपड़ियों में आग से दो बच्चों की मौत की अफवाह पर लोगों ने जमकर पथराव और हंगामा किया। कोई मौत नहीं हुई, लेकिन हंगामा ढाई घंटे चला।
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से झोपड़ियां बन गईं आग का गोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दीघा-आशियाना रोड पर राजीवनगर थाना से 300 मीटर पहले सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। करीब एक घंटे के अंदर 20 से 22 झुग्गी झोपड़ी जलकर राख हो गईं। इसमें आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर ब्लास्ट हुए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आती, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। यह भी कहा जा रहा है कि दो परिवारों के बीच झंझट के बाद किसी ने आग लगा दी। दो बच्चे मिसिंग बताए जा रहे थे, हालांकि बाद में दोनों मिल गए। लेकिन,इससे पहले बच्चों समेत तीन मौतों की अफवाह पर यहां के लोगों ने दीघा-आशियाना रोड पर जमकर उपद्रव किया। एक घंटे तक लोग पथराव करते रहे।

विज्ञापन

पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति है। - फोटो : अमर उजाला
कोई भी बात पक्की नहीं, अफवाह पर हंगामा
कोई भी जानकारी पक्की नहीं थी, मगर लोगों का गुस्सा ऐसा था कि सड़क पर अंधाधुंध पथराव करते रहे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से जबरदस्त हंगामा शुरू हुआ और इधर से आवाजाही करने वालों को भी नहीं बख्शा गया। करीब साढ़े 12 बजे तक यह हंगामा चला।

बच्चों के नहीं मिलने से परिवारजनों के बीच चीत्कार मची है। - फोटो : अमर उजाला
आधा दर्जन से ज्यादा सिलेंडर धमाके
आग की शुरुआत कहां से हुई, यह बताने वाला कोई नहीं। लोग बता रहे हैं कि झोपड़ियों में आग लगनी शुरू हुई और फिर अंदर रखे गैस सिलेंडरों के फटने से यह आग बहुत तेजी के साथ बढ़ गई। आधा दर्जन से ज्यादा सिलेंडर धमाके बताए जा रहे हैं। दमकल की छह गाड़ियों ने दोपहर बाद करीब एक बजे आग की राख को ठंडा किया।

अग्निशमन दस्ते को भी भीड़ के बीच घुसने में हुई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
हंगामे के बीच महिलाओं के रोने की आवाज
नेपाली नगर के आसपास के इस हिस्से में सड़क किनारे झोपड़ियां थीं। आग की वजह भले कोई नहीं बता पा रहा, लेकिन अपने दर्द की कहानियां सभी की जुबान पर है। महिलाएं रोती रहीं, क्योंकि उनका पूरा आशियाना उजड़ गया। जिन दो परिवारों के बच्चे नहीं मिल रहे थे, वह जली झोपड़ियों के साथ भीड़भाड़ में भी उन्हें तलाशते रहे। एक बच्चा करीब एक घंटे की खोज के बाद दूर नाला पार खेलता मिला। कुछ देर बाद दूसरा भी मिल गया।

आग ठंडी हुई तो लोग अपनी झोपड़ियों की जगह पर पहुंचे और जले सामानों में काम की चीजें ढूंढ़ते दिखे। - फोटो : अमर उजाला
दमकल के देर से पहुंचने का भी गुस्सा दिखाया
सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पथराव के कारण उसे भी स्थिति संभालने में वक्त लगा। अग्निपीड़ित लोगों का कहना है कि इन झोपड़ियों में करीब 90 से अधिक लोग रहते थे। अगलगी में हमारा सब कुछ जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ी अगर समय से आ गई रहती तो इतना नुकसान नहीं हुआ होता।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने आग और उसके बाद की स्थितियों की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारों की सूची बनाई जा रही
दोनों बच्चों के मिलने के बाद हंगामा शांत हुआ तो पुलिस-प्रशासन के कहने पर लोग पीड़ित लोगों की सूची बनाने में जुटे। घटनास्थल पर मिली फूलकुमारी देवी ने कहा कि बेटा-बहू काम पर निकल गए थे और मैं पोते को खाना खिला रही थी कि अचानक घर में आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आसपास के घरों में भी आग फैली दिखी। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। करीब 1 घंटे के अंदर सबकुछ जलकर राख हो गया। सभी के सिलेंडर फट गए। पिंटू दास का बेटा
और उसके पड़ोस का एक बच्चा गायब था। दोनों मिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें