Bihar Budget 2025 : बिहार में कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में इसके मामले पहले भी आते रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने गंगा के तटवर्ती जिले बेगूसराय में मॉडल कैंसर अस्पताल बनाएगी। बिहार बजट में सोमवार को यह घोषणा की गई।
बेगूसराय भौगोलिक तथा औद्योगिक दृष्टिकोण से एक बड़ा जिला होने के साथ-साथ बिहार की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान रखता है। लेकिन औद्योगिक दृष्टिकोण से विकसित जिला होने के साथ ही यहां गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसमें कैंसर जैसी प्रमुख बीमारियां भी शामिल हैं। आज विधानसभा में बजट पेश होने के बाद बेगूसराय को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है तथा बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनवाने की बात कही गई है। इसको लेकर आम लोगों के साथ-साथ चिकित्सकों में भी काफी खुशी है।
विज्ञापन
इस संबंध में जब बेगूसराय सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि बेगूसराय की कुल आबादी लगभग 35 लाख के आसपास है और यहां 18 प्रखंड हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 28 हजार लोगों का ही स्क्रीनिंग किया गया है, जिसमें अब तक 28 ओरल कैंसर के मरीज, 18 ब्रेस्ट कैंसर के 18, सर्वाइकल कैंसर के दो एवं 9 अन्य कैंसर के मरीज की पहचान हो पाई है। अभी व्यापक पैमाने पर जागरूकता की आवश्यकता है और इसे यदि बड़े स्तर पर जांच की जाए तो आम लोगों को काफी सहूलियत होगी। बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनने से न सिर्फ बेगूसराय जिले बल्कि बेगूसराय के पड़ोसी खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर सहित अन्य जिलों को लाभ होगा। अतः कैंसर अस्पताल बनने से यहां के लोगों एवं चिकित्सकों में खुशी स्वाभाविक है।