फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में कंकड़बाग के कॉम्युनिटी हॉल के दरवाजे पर बारात में बहस, दारोगा के ममेरा भाई समेत दो गंभीर

Wed, 01 Feb 2023 09:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में बीती देर रात बेखौफ अपराधियों ने शादी समारोह में गोलीबारी की जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयांटाल स्थित मधुर मिलन मैरिज हॉल के पास की है।
विज्ञापन
पटना में कंकड़बाग के कॉम्युनिटी हॉल के दरवाजे पर बारात में बहस, दारोगा के ममेरा भाई समेत दो गंभीर - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बीती देर रात बेखौफ अपराधियों ने शादी समारोह में गोलीबारी की जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयांटाल स्थित मधुर मिलन मैरिज हॉल के पास की है। बताया जाता है कि आरा में तैनात दरोगा अजय कुमार की शादी मधुर मिलन मैरिज हॉल में थी जहां उस समय बारात लग रही थी। रात करीब 12 बज रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। इस गोलीबारी में हॉल के गेट पर खड़े अजय कुमार के ममेरे भाई राम कृष्ण नगर निवासी चंदन कुमार (26) और धनरुआ निवासी टेंट कर्मी प्रदुम्न उर्फ प्रदीप पासवान (25) घायल हो गए। परिजनों को दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया। चन्दन कुमार को सिर में गोली लगी है जबकि प्रदुम्न को जांघ में गोली लगी है । फिलहाल चंदन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक के अनुसार उसके बचने की उम्मीद बहुत कम बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। चंदन आईसीयू में भर्ती हैं। घटना मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे की है।

विज्ञापन


बारात लगने के क्रम में कार चालक से हुई थी बहस 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारात लग रही थी। इसी क्रम में वहां से गुजर रहे एक कार चालक और बारातियों में किसी बात को लेकर बहस हो गया। इसी दौरान बारातियों ने कार चालक को पीट दिया।कार चालक ने जाते जाते   कहा कि ठहरो बताता हूं। कुछ देर बाद ही बाईक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और दनादन गोली चलाने लगे जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

क्या कहते हैं पटना एसएसपी 
घटना के संबंध में एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि रात करीब 11 बजे चिरैयांटाल के पास मधुर मिलन मैरिज हॉल में बारात लग रही थी। इसी दौरान नाचने  के क्रम में वहां से गुजर रहे एक कार से बारातियों की हल्की टक्कर हो गई । इसी क्रम में बाराती और कार चालक के बीच हल्की झड़प हो गई । इसी गुस्से में कार  चालक वहां से यह कह कर से निकल गया कि ठहरो अभी आकर मजा चखाता हूं। इस घटना के लगभग 10 मिनट गुजरते ही बाईक पर सवार दो अपराधी आए और दनादन गोली चलाने लगे  जिसमें चन्दन और प्रदुम्न घायल हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें