फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 5 साल लिव इन में रहने के बाद शादी से इनकार कर रहा बॉयफ्रेंड, गुहार लगा रही युवती के पास है सबूत

Wed, 05 Apr 2023 03:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया। पहले से गर्लफ्रेंड ने शादी रहने की खूब गुहार लगाई लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह अपने बच्चे को लेकर बंगाल से पटना पहुंची और फुलवारीशरीफ थाने में न्याय की गुहार लगाने लगी।
विज्ञापन
युवती ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 साल तक विधवा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया। पहले से गर्लफ्रेंड ने शादी रहने की खूब गुहार लगाई लेकिन जब युवक नहीं माना तो वह अपने बच्चे को लेकर बंगाल से पटना पहुंची और फुलवारीशरीफ थाने में न्याय की गुहार लगाने लगी। उसने नीरज पासवान (26) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले काे गंभीरता से लिया और FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर बंगाल से पटना ले आया
फुलवारीशरीफ थाने में तैनात SI अनुप्रिया ने बताया कि बंगाल के आसनसोल की रहने वाली युवती ने पटना पहुंचकर फुलवारीशरीफ थाने में नीरज पासवान के खिलाफ शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि नीरज ने शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रखा। जब शादी की बात कहने लगी तो धोखा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

शादी के कुछ साल बात ही पति की मौत हो गई
मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2005 में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी ने जन्म लिया। शादी के कुछ वर्षों बाद ही उनके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अपनी जिंदगी को फिर से संभालने में जुट गई। इसी दौरान घर के बगल में ही किराए में रह रहे युवक नीरज पासवान (26 वर्ष) से उसे प्यार हो गया। नीरज से प्यार के बाद उसे लगा कि अब उसकी जिंदगी में फिर से बहार आ गई है। नीरज के साथ उसने पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी करने के बाद नीरज उसे अपने साथ फुलवारीशरीफ स्थित घर लेकर आया। इस बीच नीरज ने पटना के एक घर में किराए के मकान मे साथ रहने लगा। 2 दिन पूर्व नीरज ने मुझे बाहर घुमाने के बहाने पटना स्टेशन ले गया और वहां बहाना बनाकर कहीं चला गया। काफी देरकर मैंने उसका इंतजार किया वह नहीं लौटा। इसके बाद उससे साथ रखने की गुहार लगाई लेकिन उसे मना कर दिया। इसके बाद मैंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें