फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप

Sun, 15 Jun 2025 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: एसडीपीओ सदर-1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि रविंद्र कुमार बीती रात अपने एक संबंधी के साथ मछली पार्टी में गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि वह नशीली पदार्थ का भी सेवन करता था। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर तांती टोला वार्ड नं सात में रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय रविन सिंह उर्फ रविंद्र कुमार का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात अपने मौसेरे भाई के यहां रात करीब 11 बजे मछली रोटी लेकर गया था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। शव पर किसी तरह के बाहरी जख्म नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 मुकुल कुमार रंजन, नगर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता दल बल के साथ और FSL की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार उर्फ रविन सिंह का शव मथुरापुर तांती टोला वार्ड नं. 7 में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि रविन सिंह नगर परिषद क्षेत्र के टीकारामपुर के वार्ड नं. 7 के निवासी हैं, तो उनका शव वहां कैसे मिला? इस पर उनका आरोप है कि उनके मौसेरे भाई ने ही उनके साथ कुछ षड्यंत्र रचा है।
 तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने कहा- जमीन विवाद में हत्या हुई

एसडीपीओ ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके से सैंपल जुटाए हैं। एसडीपीओ ने जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। वहीं, टाउन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के बेटे कुणाल कुमार ने कहा है कि जमीनी विवाद में हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें