फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा टेस्ट में बिहार टॉपर ने लिखा, 'तुलसीदास जी प्रणाम', बाकी सब भूल गई

Sun, 26 Jun 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार टॉपर घोटाला मामले में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 14 विद्यार्थियों को दोबारा टेस्ट के लिए बुलाया। इनमें इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में टॉप करने वाली रूबी राय
विज्ञापन

भी शामिल थीं। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी राय से इसी वर्ष हुई इंटर की परीक्षा के सवाल पूछे, लेकिन वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी को कवि तुलसीदास पर निबंध लिखने को दिया। इस पर रूबी ने कॉपी में लिखा, तुलसीदास जी, प्रणाम।

रूबी राय के जवाब ने बोर्ड के अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। अधिकारियों की मानें तो बिहार टॉपर का तमगा पाने वाली लड़की की यह हालत तब है, जब इंटर के परिणाम आए करीब महीना भर हो चुका है और इतना बवाल मचा है।
विज्ञापन


बोर्ड के री-टेस्ट के बाद रूबी और तीन अन्य को गैर जमानती वारंट के तहत पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

सवालों के जवाब न दे पाने पर अपनी सफाई में रूबी ने अधिकारियों से कहा वह सबकुछ भूल गई है, उसने तीन महीने पहले हुई परीक्षा के लिए दो साल पढ़ाई की थी।

बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि रूबी की तरफ से री-टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने के बाद उसका रिजल्ट रद्द कर दिया गया। 

महीने भर पर पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बिहार टॉपर बनने के बाद रूबी ने पॉलिटिकल साइंस को 'प्रोडिकल साइंस' कहा था, और इस विषय के अंतर्गत खाना बनाना सिखाया जाता है, ये भी बताया था।

वहीं साइंस से बारहवीं में टॉप करने वाले सौरभ श्रेष्ठ ने टीवी रिपोर्टर के बेसिक सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे, इस पर उनकी भी पोल खुल गई थी। 

बिहार बोर्ड ने बीते 3 जून को पांचवीं रैंक तक टॉप करने वाले विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था, उस वक्त रूबी इंटरव्यू देने नहीं पहुंची थीं। वहीं, साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ ने अधिकारियों से कहा थ्‍ाा- सवाल में मत पूछिए, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा।
विज्ञापन

बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी, जो कि जेडीयू की एमएलए रह चुकी हैं, उन 20 लोगों में शामिल हैं जिन्हें टॉपर घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

मामले में वीआर कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय को भी गिरफ्तार किया गया है, इसी कॉलेज से इन छात्रों ने टॉप किया था।

रूबी का रिजल्ट रद्द होने के बाद खगड़िया की कीर्ति भारती आर्ट्स में नई टॉपर घोषित की गई है। कीर्ति ने परीक्षा में 408 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर सुपौल की खुशबू कुमारी हैं, तीसरे स्थान पर तयब्बा परवीन और चौथे स्थान पर तसनीम जहां हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें