फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result: कब आएंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा के परिणाम? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने सबकुछ बता दिया

Fri, 20 Mar 2026 06:48 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BSEB Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तैयारी में है। टॉपर्स वैरिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। आज बिहार बोर्ड के अध्यक्ष सारी बातें स्पष्ट कर दी है। 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इसी महीने यानी मार्च में ही इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड कार्यालय में टॉपर्स के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। यह लगभग पूरी हो गई है। इसके बाद कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह में 12वीं का परिणाम घोषित कर जाएगा। इसके बाद मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होगा। 
विज्ञापन


इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट
सूत्रों की मानें तो इस बार 21 मार्च को ईद और 22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर अवकाश रहेगा। 27 मार्च को रामनवमी की छुटी रहेगी। ऐसे में यह अनुमान है कि बिहार बोर्ड 23 से 25 मार्च के बीच इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करे। 

जानिए, कितने छात्रों को परिणाम का इंतजार
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा दो फरवरी से 25 फरवरी के बीच ली थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पंजीकरण करवाया था। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

सात वर्षों से सबसे पहले जारी हो रहा रिजल्ट 

विज्ञापन

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के व्यापक उपयोग और परीक्षा सुधारों के चलते बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से 2025 तक लगातार सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम जारी कर रहा है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।
Bihar Board Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों पर क्या अपडेट, कब होंगे जारी? यहां पढ़ें
विज्ञापन


क्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगा बिहार बोर्ड?
वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा लेने के 27 दिन के अंदर ही परिणाम जारी कर दिया था। पूरे देश में एक रिकॉर्ड था जब इतनी जल्दी किसी भी बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया।  बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि वर्ष 2025 के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित 12,80,211 परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन की तिथि से 27 दिनों के अंदर प्रकाशित किया गया था। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025, 15 फरवरी, 2025 को समाप्त हुई थी और 27 फरवरी, 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। 12,80,211 परीक्षार्थियों की 68 लाख से अधिक कॉपियों और 68 लाख से अधिक ओएमआर शीट की जांच करते हुए 27 दिनों के अंदर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जो लगातार सातवें वर्ष भी पूरे देश में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें