बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट के नतीजे जारी होने के बाद लगातार बोर्ड की गलतियां सामने आ रही हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मौजूदा मामले में बिहार परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए मार्कशीट में भारी गरबड़ी सामने आई है।
मामले के तहत एक इंटरमीडिएट छात्र विशाल कुमार के मार्कशीट में गणित के स्थान पर बायोलॉजी विषय में अंक चढ़कर आए हैं। हालांकि छात्र का अध्ययन विषय जीव विज्ञान था ही नहीं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसकी मार्कशीट पर गणित विषय का कोई उल्लेख ही नहीं मिला।
उसकी मार्कशीट पर बायोलॉजी पर 59 अंक चढ़कर आए हैं जिसे देखकर छात्र भौचक्का रह गया। इंटरमीडिएट के छात्र विशाल कुमार का कहना है कि मैंने गणित की परीक्षा दी थी पर रिजल्ट में
मामले में जब छात्र से पूछा गया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या मैसेज देना चाहेंगे तो उसने कहा कि मेरी मार्कशीट में गणित के स्थान पर बायोलॉजी पर अंक मिले हैं जिसकी कठोरता से जांच की जानी चाहिए।