फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result: बिहार में भी बेटियां अव्वल, साइंस-कॉमर्स-आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में किया टॉप

Wed, 06 Jun 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषयों में ही लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस परीक्षा में 52.9 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जिसमें साइंस में 44.7, आर्ट्स में 61.32 फीसदी और कॉमर्स में 91.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस में कल्पना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है और उन्हें 434 अंक मिले हैं। रिजल्ट जारी करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड चेयरमैन ने कहा था कि कल्पना कुमारी वो ही छात्रा है, जिन्होंने हाल ही में हुई नीट परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था और उन्हें 99.99 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त हुए थे। बता दें कि दूसरे स्थान पर अभिनव आदर्श हैं।

आपको बता दें कि कल्पना कुमारी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में भी पहला स्थान हासिल किया था। जिन्हें 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। उन्हें फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं। उन्हें कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


इस बार 127975 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 1192053 ने परीक्षा में भाग लिया है। वहीं इसमें करीब 6 लाख 31 हजार उम्मीदवार पास हुए हैं। यानी 53 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें