बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें खगड़िया जिले की मानसी निवासी सर्वेश सुमन की पुत्री आयुषी नंदन ने साइंस विषय में टॉप 10 में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं खगड़िया जिले के हाजीपुर पटेल नगर निवासी मुन्ना पोद्दार की बेटी ने कॉमर्स विषय से तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिला का नाम रोशन किया है।
IAS बनना चाहती हैं साइंस टॉपर
खगड़िया की आयुषी ने मैट्रिक की परीक्षा में भी टॉप किया था और आज वह पूरे राज्य में टॉप 10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान आयुषी ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह टॉप में पहला स्थान पाई हैं। आयुषी ने पढाई को लेकर बताया कि वह आठ से नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर देती थी। अब वह सिविल सेवा की तैयारी कर IAS बनना चाहती है। आयुषी ने बताया कि उसके पिता सर्वेश सुमन उर्फ विकास यादव दूध का व्यवसाय करते हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। इसी का नतीजा है कि मैट्रिक की सफलता के बाद इंटर की परीक्षा में भी मेरे परीक्षा का परिणाम इतना बेहतर हुआ है।