फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Inter Result : वस्तुनिष्ठ से रिजल्ट में सुधार लगातार...इस बार परीक्षा का परिणाम 3.55 फीसदी बेहतर

Tue, 21 Mar 2023 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार बोर्ड इंटर 2023 का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर है। इस साल 13 लाख 4 हजार 586 छात्रों ने इंटर परीक्षा दी थी। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र शामिल थे। एक फरवरी से 11 फरवरी तक यह परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड इंटर 2023 का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से रिजल्ट में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले बार की तुलना में साल 2023 परीक्षा परिणाम 3.55% ज्यादा है।  इस साल 13 लाख 4 हजार 586 छात्रों ने इंटर परीक्षा दी थी। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र शामिल थे। एक फरवरी से 11 फरवरी तक यह परीक्षा ली गई थी। इनमें 10 लाख 91 हजार 941 छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं 2 लाख 12 हजार 239 छात्र-छात्राएं परीक्षा में फेल हो गए।

विज्ञापन


जानिए, किस श्रेणी में कितने पास

  • प्रथम श्रेणी- 5 लाख 13 हजार 222
  • द्वितीय श्रेणी - 4 लाख 87 हजार 223
  • तृतीय श्रेणी - 91 हजार 503 
  • वोकेशनल- 318


जानिए, किस संकाय में कितने फेल

  • विज्ञान- 94 हजार 33
  • काॅमर्स- 2 हजार 969
  • कला- एक लाख 15 हजार 184
  • वोकेशनल- 53

विज्ञापन

विज्ञान संकाय में 4,93,300 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए

  • विज्ञान संकाय में कुल 586532 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 35,06,67 छात्र और 2,00,855 छात्राएं शामिल थीं। विज्ञान संकाय में कुल 3,01,227 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 1,87, 223 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 3450 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विज्ञान संकाय में कुल 4,93,300 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।


वाणिज्य संकाय 46,180 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए

  • वाणिज्य संकाय में कुल 49155 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 32,082 छात्र और 17, 073 छात्राएं शामिल थीं। इसमें कुल 30, 475 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 12, 975 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 2, 730 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए इस प्रकार वाणी संकाय में कुल 46,180 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।


कला संकाय में 5,53,150 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए

  • वही कला संकाय में कुल 6, 68, 526 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए इसमें 25,50, 37 छात्र और 4,13, 489 छात्राएं शामिल थी। कला संकाय में कुल 1,80, 979 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 2, 86, 859 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 50312 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए इस प्रकार कला संकाय में कुछ 5,53,150 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

Bihar Board Result 2023: हर संकाय के टॉप 5 की सूची में 25 नाम; औरंगाबाद के सर्वाधिक छह, पटना के सिर्फ दो...

विज्ञापन


टॉप 5 में सिमुलतला से एक भी छात्र नहीं

बिहार बोर्ड में जब से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर जोर बढ़ा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रभाव टॉपर्स सूची में घटता जा रहा है। इंटर की परीक्षा में इस बार का रिजल्ट इसलिए भी चौंकाने वाला रहना तय है कि टॉपर्स के रूप में यहां से कोई परीक्षार्थी नहीं निकले। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें