फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं नीतीश बाबू

Fri, 28 Jul 2023 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics : सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।  नीतीश बाबू के राज में बिहार बंगाल की राह चल पड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं नीतीश बाबू। बिहार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश बाबू के राज में बिहार बंगाल की राह चल पड़ा है। 

विज्ञापन


सोनू की मां बोली- बेटे को सिर गोली मार दी गई
कटिहार गोलीकांड मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कटिहार फायरिंग में मृतक सोनू के परिवार की ओर से कटिहार के बारसोई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। "पुलिस ने मेरे पुत्र सोनू कुमार को सिर में गोली मार दिया।" भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर सोनू की मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत को शेयर किया है। इसमें सोनू की मां ने लिखित रूप से कहा है कि उसके बेटे को सिर में गोली मार दी गई। 



नेता प्रतिपक्ष बोले- हिम्मत है तो चुनाव करवा लीजिए
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग जो जनता का जनादेश प्राप्त नहीं कर सकते। अब तो आपके महागठबंधन में 6 पार्टियां ही बची है। अगर हिम्मत है तो बिहार विधानसभा को भंग करवा दीजिए और आप चुनाव करवा लीजिए। सत्ता से आपको जनता बाहर कर देगी। तीन उपचुनाव में बिहार की जनता ने बता दिया कि बाकी सब लालटेन का लौट बुझेगा और तीर भी नहीं चल पाएगी बिहार में। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है। कटिहार में पुलिस फायरिंग, दरभंगा में दंगे की आग, हर तरफ चीखें उठ रही हैं। उन्होंने पूछा कि आज पूरा बिहार खून के आंसू रो रहा है।  कौन जिम्मेदार है नीतीश बाबू ? संवेदनहीन सरकार बिहार पर बोझ है!

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें