फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सवाल पूछने पर महिला पत्रकार पर भड़के नीतीश, कहा- आपकी उम्र बहुत कम

Wed, 02 Oct 2019 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहरा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 43 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अगले दो दिन भी भारी बारिश होने की आशंका है। इसको लेकर पटना, वैशाली, बेगूसराय और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमित ने कहा, 'भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। कहलगांव का इलाका बुरी तरह प्रभावित है। एनडीआरएफ टीम को वहां तैनात किया गया है। राहत शिविर और सामुदायिक रसोईघर भी स्थापित किए गए हैं। अभी तक 43 मौतें हो चुकी हैं।'

बाढ़ के सवाल पर भड़के सीएम नीतीश कुमार

मीडिया द्वारा सवाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। जब एक महिला पत्रकार ने उनसे सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने कहा कि आपकी उम्र बहुत कम होगी, सुन तो लीजिए। उन्होंने कहा कि आज जलजमाव पर सवाल करने वालों से हम पूछना चाहते हैं कि मुंबई में पानी आया तो उसके बारे में क्या विचार है? हम पूछ रहे हैं कि देश के कितने हिस्सों में पानी आया? और दुनिया के कितने हिस्सों में पानी आया? सिर्फ पटना के कुछ मुहल्लों में पानी आया, क्या वहीं है समस्या? अमेरिका में क्या हुआ? क्या मतलब है इन सबका?

उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आपलोग तो लोग जन-जागरण के लिए काम नहीं करिएगा। जन-जागृति का भी काम करना चाहिए। लेकिन आपलोगों को इसकी कोई जरूरत नहीं है। आपको एबीसी का भी ज्ञान नहीं है। पूरा इंतजाम हो रहा है। इसके ड्रेनेज के लिए भी काम हो रहा है। पंपिंग के लिए बाहर से पंप मंगाया गया है। बड़े पैमाने पर इसका डिस्चार्ज होगा।

वहीं, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पटना में बाढ़ की स्थिति से निपटने में असफल रहने पर प्रशासन के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले तीन दिनों से पटना के हालात को लेकर परेशान हूं। बारिश 24 घंटे पहले रुक चुकी है। मगर लोग जलजमाव से परेशान हैं। यह प्रशासनिक लापरवाही दिखाती है।'
विज्ञापन


जायसवाल ने यह बात मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को अगले 10 दिनों में पूरी स्थिति का विश्लेषण करके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के कृष्णा मेमोरियल हॉल में राहत शिविर का दौरा किया और कहा कि शहर के प्रभावित लोगों के लिए सभी राहत प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला का रो-रो कर बुरा हाल

इसी बीच एक महिला जो बाढ़ के कारण अपने घर में फंसी हुई थी उन्हें परिवार सहित सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाहर आने के बाद रोते-रोते उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में फंसी हुई थी। जहां पीने का साफ पानी नहीं था, घर में बिजली नही थी। उन्हें बहुत दिक्कत हुई। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आपने कभी सोचा था ऐसा होगा तो उन्होंने कहा हमने कभी नहीं सोचा था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें