फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के गढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी!

Mon, 29 Jul 2013 01:22 AM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने रविवार को कहा कि मोदी बिहार के नालंदा समेत किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि इस बारे में पार्टी की प्रदेश इकाई मोदी से आग्रह करेगी और उन्हें उम्मीद है कि वह इसके लिए तैयार हो जाएंगे।

नालंदा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है। नीतीश यहां से 2004 में लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं।

'मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं लालू'

ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और उन्हें पूरे देश में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए जाना होगा।

ऐसे में उन्हें उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए जहां उन्हें जीत के लिए थोड़ी मेहनत करने की भी जरूरत न हो। ऐसा क्षेत्र बिहार का कोई भी संसदीय क्षेत्र हो सकता है हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला मोदी ही करेंगे।
विज्ञापन


आडवाणी का दावा, सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी भाजपा

इस बीच, जदयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी को गुजरात में जीत का भरोसा नहीं है इसलिए वह गुजरात के बाहर जमीन तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि गुजरात में मोदी की जीत का पक्का भरोसा होता तो भाजपा के लोग अन्य प्रदेश की किसी सीट से उनके चुनाव लड़ने की बात नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें