फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhir Ranjan Row: अभद्र टिप्पणी का मामला गर्माया, जायसवाल ने चाणक्य का हवाला देकर सोनिया-राहुल को घेरा

Thu, 28 Jul 2022 09:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के सांसद अधीर रंजन की नासमझी के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए सोनिया गांधी को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
संजय जायसवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को चाणक्य का हवाला देते हुए सोनिया गांधी पर विदेशी मूल के मुद्दे पर हमला किया। उन्होंने यह बात तब कही जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी। जायसवाल से चौधरी की जुबान फिसलने पर उठ रहे विवाद के बारे में पूछा गया था जिन्होंने राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस की आदत है कि वह हर उस व्यक्ति को नीचा दिखाना चाहती है, जो एक विनम्र पारिवारिक पृष्ठभूमि से पैदा हुई प्रतिकूलताओं से उबरकर राजनीति में आता है। इसके अलावा, चौधरी के इस बयान से संसद के अंदर भी हंगामा हुआ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जैसे भाजपा नेताओं में सोनिया गांधी को घेरा। 

जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के सांसद की नासमझी के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए सोनिया को निशाने पर लिया। जायसवाल ने कहा कि हम चाणक्य और चंद्रगुप्त (बिहार) की भूमि में हैं। महान राजनीतिक दार्शनिक चाणक्य ने जो कहा था, उसे याद करना उचित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें