फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के बीच पोल : ऐसा रेल ओवरब्रिज देखा है कहीं! बिजली का खंभा नहीं हटा तो बना डाला ऐसा अजूबा

Mon, 26 May 2025 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar : कई वर्षों के इंतजार के बाद अब सहरसा के लोगों को जाम से राहत मिलने की आस जगी है। लेकिन इसके साथ ही लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाले फुट ओवरब्रिज को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सहरसा का अजूबा ओवरब्रिज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओवरब्रिज के लिए जिले वासी 30 सालों से इंतज़ार कर रहे हैं। शहर के गंगजला चौक ओर थाना चौक के बीच लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाले फुट ओवरब्रिज आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ओवरब्रिज का निर्माण बीच से बिना बिजली का खंभा हटाए हो रहा है। ढलाई के लिए छड़ तक बिछाया जा चुका है। अब सिर्फ कंक्रीटिंग होना बाकी है।

विज्ञापन


अजूबा बना है ओवरब्रिज
जिला मुख्यालय के थाना चौक एवं  गंगजला चौक पर बन रहे लाइट रेल ओवरब्रिज में बिजली का खंभा बिना हटाए निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है। यह लाइट ओवरब्रिज रेलवे और बिजली विभाग के बीच फंसा हुआ था। बिजली का खंभा निर्माण कार्य को पूर्ण करने में बाधक बन रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बीते वर्ष के दिसंबर 2024 तक ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात कही थी। संवेदक अब बिना बिजली के खंभे को हटाए ढलाई करने के लिए सेटरिंग के बाद छड़ बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया है।

यह खबर की पढ़ें -Tej Pratap Yadav : कभी महादेव तो कभी कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव, विवाहेतर 'लीला' से पहले भी चर्चा में रहते हैं
विज्ञापन


4 करोड़ 44 लाख से हो रहा है निर्माण
शहर के गंगजला रेलवे ढाला फाटक संख्या 32 पर लाइट ओवरब्रिज निर्माण केडीजी कंस्ट्रक्शन समस्तीपुर कर रही है। लाइट ओवरब्रिज बनने के बाद बिना जाम में फंसे वाहन चालक और पैदल राहगीर आवाजाही कर सकेंगे। समपार संख्या 32 पर 4 करोड़ 44 लाख 23 हजार 414 रुपये 32 पैसे की लागत से लोगों को बिना जाम में फंसे आवागमन की सुविधा देने के लिए लाइट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था। लाइट आरओबी से दोपहिया वाहनों की आवाजाही होगी। गंगजला ढाला पर यू आकार के लाइट आरओबी का निर्माण होगा। लाइट आरओबी बनने के बाद गंगजला ढाला पर अभी लगने वाली जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी। राहगीर और वाहन चालक बिना जाम में फंसे आवाजाही कर सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश
विज्ञापन


एक साल के बदले डेढ़ साल में नहीं हुआ पूर्ण 
135 मीटर लंबा और 11 फीट चौड़ाई वाले लाइट ओवरब्रिज का निर्माण जनवरी 2024 में शुरू हुआ था। तकनीकी और अन्य कारणों से निर्माण में कुछ देरी हुई। इस ओवरब्रिज निर्माण का उद्देश्य रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले भीषण जाम की समस्या को दूर करना है। गंगजला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक चेंजिंग के दौरान अक्सर फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। लंबे समय तक फाटक बंद रहने से जाम लग जाता है। जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ओवरब्रिज के बन जाने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। रेलवे विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए पिछले साल अक्टूबर में लाइट ओवरब्रिज का प्रस्ताव लाया था। तकनीकी जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद जनवरी 2024 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। 

क्या कहते हैं एसडीओ 
इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शहरी ने बताया कि जल्द ही बिजली खंभा को हटा दिया जाएगा। रेलवे विभाग को बिजली खंभा हटाने और 11 हजार तार को अंडरग्राउंड करने के लिए लगभग 6- 7 लाख रुपए का स्टीमेट दे दिया गया है। डीआरएम कार्यालय से बात हुई थी। आज ही पैसा जमा करने की बात कही गई थी। पैसा जमा हुआ कि नहीं यह पता कर जल्द ही बिजली खंभा को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें