फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार पुलिस के कर्मियों को इलाज के लिए मिला 14.75 लाख, शहीद के आश्रितों और शिक्षा समेत इतने फायदे

Fri, 29 Nov 2024 03:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों के लिए सरकार ने कैंसर, किड़नी प्रत्यारोपण, लिवर प्रत्यारोपण की अनुदान राशि को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दिया है। इसके अलावे भी कई सुविधा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस मुख्यालय अपने सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों के कल्याण हेतु तत्पर है। माह अक्टूबर 2024 में पुलिस महानिदेशक बिहार की अध्यक्षता में बिहार पुलिस केन्द्रीय प्रशासी समिति की बैठक की गयी थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

विज्ञापन


पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से विभिन्न रोगों की ईलाज के लिए दिये जाने वाले अनुदानों की व्यवस्था में वर्ष 2024 से बड़ा परिवर्तन किया गया है। इसमें कैंसर, किड़नी प्रत्यारोपण, लिवर प्रत्यारोपण की अनुदान राशि को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दिया गया। कम्पाउण्ड फैक्चर इम्पलाण्ट सहित की चिकित्सा के लिए पचास हजार एवं घुटना और हिप रिप्लेसमेंट की चिकित्सा के लिए एक लाख रुपया अनुदान देने का नया प्रावधान किया गया है। 

 कर्त्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के आश्रितों को वर्ष 2023 से तथा बिहार पुलिस के परिचारी संवग के कर्मियों के आश्रितों को वर्ष 2024 से बिहार पुलिस परोपकारी कोष से कुल पच्चीस लाख रुपया अनुदान देने का भी नया प्रावधान किया गया है। वर्ष 2023 से अब तक कर्त्तव्य के दौरान शहीद हुए कुल 12 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आश्रितों को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से प्रति आश्रित पच्चीस लाख का अनुदान देते हुए अब तक कुल तीन करोड़ का अनुदान दिया जा चुका है। साथ हीं बिहार पुलिस शिक्षा कोष से विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए मिलने वाली अनुदान की राशि में एमबीबीएस और आईआईटी पाठ्यक्रम के लिए अनुदान राशि को पूर्व में अड़तालीस हजार से बढ़ाकर वर्ष 2024 से साठ हजार किया गया।
विज्ञापन


बिहार पुलिस कर्मियों के कल्याण के क्रम में विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से अभूतपूर्व बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करने हेतु बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच दिनांक-23 अगस्त 2024 को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन किया गया था। इस क्रम में बिहार पुलिस के दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक भीम प्रसाद (लखीसराय पुलिस केन्द्र), जिनकी मृत्यु दिनांक-20 अक्टूबर 2024 को ब्लड कैसर के कारण हो गई थी, उनके आश्रित आनन्द किशोर को जीवन बीमा का भुगतान के लिए  बीस लाख रुपये का चेक को पुलिस महानिदेशक ने बिहार पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारीगण एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के पदाधिकारी के समक्ष हस्तगत किया गया था।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी इस प्रकार के मामलों का निरन्तर अनुश्रवण करने के लिए कल्याण प्रशाखा में व्यवस्था बनायी जा रही है ताकि सभी प्रकार के मृत्यु के मामलों में शीघ्र राशि प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें