फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन साल के बच्चे का अपहरण, आठ दिन बाद भी पुलिस नहीं खोज पाई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 29 Nov 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक तीन साल के बच्चे का अपहरण हुआ है। अपहरण के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक बच्चे को खोज नहीं पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जिसमें एक तीन वर्षीय बच्चे की अपहरण की बात बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के अनुसार अपहरण के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हररख वार्ड-12 की है।

विज्ञापन


मामले में एक तरफ जहां परिजन अपने बच्चों के अपहरण से चिंतित हैं तो वहीं पुलिस ने भी बच्चों की बरामदगी के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है। लेकिन तकरीबन आठ दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हररख वार्ड-12 का है। जहां नवादा जिले के रहने वाले गोरेलाल कुमार अपनी पत्नी के साथ हररख वार्ड-12 के एक लॉज में रहते हैं और इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

पीड़ित ने बताया कि पिछले 20 नवंबर को उनका तीन वर्षीय पुत्र पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। लेकिन शाम होने के बाद पड़ोसी सभी बच्चे वापस आ गए। लेकिन उनका पुत्र अंकित राज वापस नहीं आया। तब परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई।परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो महीने से हररख निवासी मंतोष चौधरी के मकान में किराए पर रहते हैं और घूम-घूम कर इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है और वह 21 नवंबर को वापस घर जाने वाले थे। लेकिन 20 नवंबर को ही उनका तीन वर्षीय अंकित कुमार गायब हो गया। बच्चों की मां ने एवं पिता ने अपहरण की आशंका जताई है एवं नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है। इस बीच परिजनों के द्वारा जगह-जगह पर्चे चिपका कर भी बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर परिवार के सभी लोगों का इकलौते पुत्र के खो जाने की वजह से रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने भी कहा है कि इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है। लेकिन अब तक बच्चों के अपहरण के संबंध में कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।

पुलिस के द्वारा पीड़ित के संबंधी एवं लॉज में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी तरीके से अनुसंधान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी बच्चे को सुरक्षित वापस प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं, देखा जाए तो बेगूसराय में अपहरण का अपना एक अलग इतिहास रहा है। अगर अंकित राज की बरामदगी नहीं हो पाती है और अपहरण से संबंधित कोई मामला सामने आता है तो यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय एक बार फिर काले इतिहास के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत होगा और आने वाले दिनों में लोगों की चिंताएं भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें