Bihar : पिता सेवा निवृत बीएमपी सिपाही थे लेकिन बेटा जुआरी बन गया था।उसे रोज जुआ खेलने की लत थी। अवह अक्सर रुपयों की मांग करता था लेकिन आज रुपया नहीं देने पर पिता का ही हत्यारा बन गया। अब पुलिस उसे खोज रही है।
बांका में सोमवार को 50 हजार रूपया नहीं देने पर सनकी पुत्र ने दबिया से हमलाकर पिता की हत्या कर दी। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव की है। मृतक की पहचान चमकलाल यादव के रूप में की गई है। वह सेवानिवृत्त बीएमपी सिपाही था। आरोपी पंकज यादव है जो घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
50 हजार रूपये नहीं देने पर की हत्या
परिजनों का कहना है कि पंकज यादव को जुआ की लत लग गई थी। वह अपने पिता से अक्सर रुपये की मांग करता था। रुपया नहीं मिलने पर घर वालों के साथ मारपीट करता था। सोमवार को चमकलाल यादव दरवाजे पर मुंह धो रहे थे। तभी पंकज ने अपने पिता चमकलाल यादव से 50 हजार रूपया मांगने लगा, लेकिन चमकलाल यादव ने रूपया देने से मना कर दिया। इसी बात पर पिता और पुत्र के बीच नोंक-झोंक होने लगी। इसी क्रम में पंकज यादव ने अपने पिता को दबिया से गले पर अचानक हमला कर कर दिया। गले पर दबिया के लगते ही चमकलाल यादव जमीन पर गिर पड़े और वहीं उनकी मौत हो गई।