जदयू विधायक संजीव सिंह और विरोध करते माले विधायक
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सदन कैम्पस में हंगामा शुरू हो गया। भाकपा माले के विधायक सदन के बाहर और फिर अंदर इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इनलोगों ने मांग करते हुए कहा कि फिलिस्तीनियों किया जा रहा हमला बंद हो। वहीं उनके इस प्रदर्शन की खिलाफत करते हुए उनके गठबंधन के जदयू विधायक ने भाकपा माले के इस विरोध को गलत बताया।उन्होंने कहा कि आतंकी मानसिकता के लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं। लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।