Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल एक करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है।
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा छठ घाटों को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली गयी। वहीं, उन्होंने छठ व्रतियों को पूजा के दौरान कोई असुविधा ना हो इसके लिए प्रदेश भर के नगर निकायों को विभाग की ओर से 25 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी। इस राशि की मदद से सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टॉवर, समेत अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि छठ हम बिहारियों के लिए हमारा स्वाभिमान हैं। ऐसे में अपने स्वाभिमान की चिंता हर वक़्त करते हैं। इसलिए इस साल हमने छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए 25 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
प्रत्येकनगर पंचायत को तीन लाख की राशि की दी
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल एक करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा प्रतेक नगर परिषद को 4 लाख, प्रत्येक नगर पंचायत को तीन लाख की राशि की दी गयी है। वहीं, औरंगाबाद के देव नगर पंचायत को छठ पूजा के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। इसके साथ ही पटना डीएम को विधि व्यवस्था और जन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 करोड़ की राशि अवंटित की गयी है। दीपावली के उपरान्त नदी तथा तालाब के आस-पास घरों से निकलने वाली मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन की खास व्यवस्था (विसर्जन के लिए एक अलग स्थान का निर्धारण) करने का निर्देश दिया गया है। ताकि नदी तथा तालाब में गंदगी फैलने से रोका जा सके।
अस्थायी वैकल्पिक घाट का होगा निर्माण: अभय सिंह
इधर, विभाग के सचिव अभय सिंह जी ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बताया कि इस वर्ष भी सभी नगर निकायों को वॉटर बॉडी की सफाई करवाने के लिए और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि पूजा में सम्मिलित होने वाले व्रतियों एवं नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएं। इसके अतिरिक्त छठ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए अस्थायी वैकल्पिक घाट का निर्माण किया जाय एवं समूचित व्यवस्था की जाएं। गंगा टाउन वाले नगर निकायों को इस कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है।