फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतिया: ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, खेलते-खेलते डूब गए चार बच्चे, गंवा बैठे जान

Wed, 09 Jun 2021 06:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया। गांव के चार बच्चे इसी गड्ढे के आसपास खेल रहे थे, जो अचानक पानी में गिर गए। उन्होंने बचने के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन बच नहीं सके और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह गड्ढा ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम चंपारण के मटियारिया में एक गड्ढे में गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के लिए डरौल पंचायत स्थित सुनील ईंट उद्योग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हरदी बेलाहवा में ईंट निर्माण के लिए गड्ढे खुदवाए गए थे। इसी गड्ढे में डूबने से एक साथ चार बच्चों की मौत हो गई।

बारिश के पानी से छिप गया गड्ढा
बताया जा रहा है कि यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया। गांव के चार बच्चे इसी गड्ढे के आसपास खेल रहे थे, जो अचानक पानी में गिर गए। उन्होंने बचने के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन बच नहीं सके और उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 9 साल के बीच थी।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक पर कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि इस मामले में ग्रामीणों और अभिभावकों में भट्ठा मालिक सुनील कुमार के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने ग्रामीण ईंट उद्योग को सील करने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें