फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आरोपी ने गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता को घर में घुस केरोसिन डाल जिंदा जलाया, मौत

Wed, 11 Dec 2019 02:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी आती नजर नहीं आ रही है। महिलाओं से दुष्कर्म और उन्हें जिंदा जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रहा हैं। बेतिया जिले के शिकारपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उस पर केरोसिन फेंक आग लगा दी। जिसके बाद इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में पीड़िता की मौत हो गई। आग से पीड़िता 70 फीसदी झुलस चुकी थी।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। आरोपी के धमकाने के चलते उसकी शिकायत पुलिस में नहीं की गई। पीड़िता के भाई ने बताया कि इससे आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। 

भाई ने आगे बताया कि परिवार को तीन चार दिन पहले पता चला कि पीड़िता गर्भवती हो गई है, जिसके बाद हम आरोपी के घर पहुंचे और उस पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन, उसके परिवार ने सिरे से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे घर की महिलाएं आंगन में खाना बना रही थी और पुरुष अलाव ताप रहे थे। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसके कमरे में घुसा और उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया। पीड़ित के चीखने की आवाजें सुनकर परिजनों ने बाहर की दरवाजे की ओर देखा तो आरोपी वहां भाग रहा था। 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के डर से आरोपी पड़ोसी के घर में छिप गया था। पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें