फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका में तेज विस्फोट से ध्वस्त हुआ मदरसा, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Jun 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बिहार के बांका में एक मदरसे के पास जबरदस्त विस्फोट हुआ। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन मदरसे पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। पुलिस विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
बिहार के बांका में मदरसे में ब्लास्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बांका में एक मदरसे के पास जबरदस्त धमाका होने की खबर है। यह धमाका इतना तेज था कि मदरसे की पूरी इमारत ही ढह गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन धमाके के पीछे के कारण को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


इस ब्लास्ट को लेकर कई बातें कही जा रही हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बांका के नवटोलिया थाना क्षेत्र में एक मदरसे के पास मंगलवार की सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मदरसा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। 
 

इस मामले में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बम विस्फोट या गैस सिलिंडर विस्फोट की वजह से यह इमारत ध्वस्त हुई है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं बांका के एसपी अरविंद गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से मदरसा बंद था। यहां किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हम एफएसएल और बम विस्फोटक टीम का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें