बिहार में बांका जिले का जमुआ गांव, जहां दावा किया जाता है कि इस गांव में पिछले 50 सालों से एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। इस गांव में केवल 600 लोग रहते हैं। ऐसा नहीं है कि गांव में कोई अपराध नहीं होता। दरअसल इस गांव में एक 5 सदस्यीय कमेटी है जो गांव के लोगों की शिकायतों को सुनकर ना सिर्फ कार्रवाई करती है ब्लकि उनका समाधान भी निकालती है। यहां के लोगों को इस कमेटी पर इतना विश्वास है कि वे किसी भी मामले को स्थानीय थाने में ले जाने की बजाय इस कमेटी के पास ले जाते हैं।