फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में थानेदार बेच रहा था शराब, एसपी ने किया गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 10:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को सरकार द्वारा बनाए गए शराबबंदी कानून को उस समय झटका लगा जब कानून को ताक पर रखकर थानेदार थाने में ही शराब बेचते पकड़ा गया। मुजफ्फरपुर के सीटी एसपी नीरज कुमार ने मौके पर छापा मारकर मीनापुर के थानेदार रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार के आवास पर छापा मारने के बाद पांच लाख रुपये और एक पिकअप वैन शराब बरामद की गई। 

विज्ञापन


एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मीनापुर के थानेदार के खिलाफ पहले से ही शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। उन पर पैसे लेकर पकड़ी गई शराब की खेप को छोड़ने का भी आरोप है। 

उधर दरभंगा से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां फेकला ओपी के प्रभारी बासुदेव सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि नशे की हालत में प्रभारी लोगों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आता था। पूछताछ के बाद बासुदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें