शिक्षिका को जबरन स्कूल जाने से रोका
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल जा रही शिक्षिका को जबरन स्कूल जाने से रोका
दूसरी तस्वीर हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग का है, जहां बंद कराने वाले समर्थकों ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका को स्कूल जाने से रोक दिया। शिक्षिका जब उनके रोकने के बाद अपनी स्कूटी को घुमाकर घर लौटने लगी तो पीछे से बंद को समर्थन करने वाले कार्यकर्ता पीछे से हल्ला करने लगे। अब यह वीडियो भी वायरल है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था
बीएलओ को बंद समर्थक महिला कार्यकर्ता ने जबरन लौटाया
- फोटो : अमर उजाला
बीएलओ को जबरन वापस लौटाया
तीसरी तस्वीर सराय थाना क्षेत्र की है, जहां मतगणना पुनर्निरीक्षण के लिए जा रहे बीएलओ को जाने से रोक दिया। जब बीएलओ ने उनका विरोध किया तब बंद कराने वाली महिला समर्थक बीएलओ से ही उलझ गई। मजबूरन बीएलओ को वापस लौटना पड़ा। इस घटना का भी विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंद का नेतृत्व महनार में राजद नेता संजय राय कर रहे थे, जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न हिस्सों में बंद का आह्वान करते हुए प्रदर्शन किया।
लोगों ने कहा- यह जंगलराज की झलक थी
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद युवा जदयू नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंद जनसमर्थन से होता है न कि दबाव और भय से। महनार में राजद कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर जंगलराज की झलक दिखाई है। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बंद कराने के दौरान समर्थकों ने दुकान के शटर पर हाथ और पैर से मारकर डराने की कोशिश की। फिलहाल यह मामला महनार में राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।